फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीसी, एसपी ने स्वयं अधिकारियों के साथ शहीद स्मारक को संवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दराट, फावड़ा और झाड़ू उठाकर परिसर में उगी झाड़ियों और कूड़े-कचरे को हटाया
विज्ञापन

26 जुलाई को निर्माणाधीन युद्ध स्मारक में मनाया जाएगा कारगिल दिवस

युद्ध स्मारक का निर्माण अभी अधूरा, प्रशासन ने सरकार को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क और युद्ध स्मारक के अधूरे कार्य के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार के समक्ष इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया है। शहीद स्मारक के निर्माण के लिए 67 लाख का बजट खर्च किया जाना था लेकिन महज 13 लाख की किस्त लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को मिल पाई है। यहां पर निर्माण पर 20 लाख खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस स्मारक में कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान पर शनिवार सुबह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर की सफाई की। इस दौरान उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, तहसीलदार सुभाष चंद, नायब तहसीलदार जगदीश चंद, नगर परिषद के एसडीओ, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वयं दराट, फावड़ा और झाड़ू उठाकर परिसर में उगी झाड़ियों एवं कूड़े-कचरे को हटाया। उपायुक्त ने बताया कि युद्ध स्मारक के निर्माण के साथ-साथ इस पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इसे एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें शहीदों के सम्मान एवं उनकी यादों को संजोने के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह-शाम सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे यहां अच्छा समय व्यतीत कर सकें। उपायुक्त ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के भाई डॉ. मुकुल शर्मा से भी चर्चा की। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि अधूरे कार्य को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। शहीद स्मारकों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए साफ-सफाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के समक्ष इस मसले को रखा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वार मेमोरियल की तर्ज पर इस स्मारक को विकसित किया जाएगा। जिले के शहीदों के नाम यहां पर अंकित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस इस स्मारक में ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें