फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने सुजानपुर में मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सुजानपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीसी एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम तथा इसके आस-पास के होने चाहिए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के परिसर में स्थापित किए जाने वाले मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम के लिए किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम और इसके आसपास के पूरे परिसर में पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना होनी चाहिए। मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को लेकर अगर कोई समस्या आ रही है तो तुरंत जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत करवाएं तथा उसके निवारण के लिए त्वरित कदम उठाएं। एसडीएम एवं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने उपायुक्त को विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया। इस मौके पर एसपी पदम चंद, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया, विभिन्न विभागों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें