फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदारन चौक पर पलटी निजी बस, 10 घायल

Sun, 03 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
विज्ञापन
निजी बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत बदारन के साथ लगते गाहलियां चौक के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण बस की किंग पिन टूटना बताया जा रहा है। पिन टूटने से बस सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर सड़क में पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गलोड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक निजी बस मैहरे से नादौन वाया गाहलियां होकर जा रही थी। बस जैसे ही बदारन चौक के पास पहुंची, बस की किंग पिन टूट गई जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

हालांकि, चालक ने बस को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। तेज गति में पहाड़ी से टकराने के बाद बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आईं हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार शालिनी शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने घायलों को एक हजार और मामूली घायलों को 500 रुपये की आर्थिक मदद दी।

डीएसपी बड़सर राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों की सूची
निशा देवी (27) पत्नी विपिन कुमार थाना कलां, देवी सिंह (59) पुत्र महंत राम निवासी ज्योली देवी, धनी राम (76) पुत्र कृपा राम निवासी रोपड़ी, रमना देवी (36) पत्नी अश्वनी शर्मा निवासी री बल्ह, शंभू राम (70) पुत्र राणू राम निवासी जौड़े अंब, रितु देवी (35) पत्नी विजय कुमार कोइटा, घुमारली, रजत कुमार (15) पुत्र विजय कुमार निवासी कोइटा, वीना देवी (27) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी दांदड़ू, ओम प्रकाश (70) पुत्र रामदत्त निवासी चंगर, अमरजीत (41) पुत्र लौंगू राम निवासी सलौणी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें