फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर में लाखों के गहने और 20 हजार नगदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत पड़ते सौर गांव में दरवाजे का ताला तोड़ चोर अलमारी से लाखों के गहने और 20 हजार नकदी उड़ा ले गए हैं। चोरों ने शनिवार रात को इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य सोये हुए थे। सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी भोटा में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सौर का कहना है कि वह और उनकी पत्नी कश्मीरी देवी शनिवार रात को अपने कमरे में सोये हुए थे। सुबह जब उनकी पत्नी उठी तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर गई तो देखा कि अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और लॉकर भी खुला हुआ था। अलमारी से गहने और नकदी गायब थी। कश्मीरी देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। प्रीतम चंद ने तुरंत इसकी सूचना भोटा पुलिस चौकी को दी। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। प्रीतम चंद का कहना है कि अलमारी से उनकी बहू के गहने चोरी हुए हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। प्रीतम चंद की बहू ने फोन पर बताया कि अलमारी के लॉकर में सोने की नथ, टिक्का, चेक, चेन, अंगूठियां, टॉप्स, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब और 20 हजार नकदी मौजूद थी। गांव में चोरी की वारदात से दहशत का माहौल है। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें