अमर उजाला ब्यूरो।
हमीरपुर।
जिला मुख्यालय के साथ लगते बाईपास पर बिजली बोर्ड की टीम ने भवन निर्माण करने वाली कंपनी को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा है। कंपनी के ठेकेदार ने बाईपास पर निर्माण के दौरान बिजली लाइनों से सीधा कनेक्शन लिया था। बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ सुनील चंदेल की अगुवाई में बोर्ड की टीम ने छापा मारकर पर ठेकेदार को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ा। बोर्ड की टीम ने कंपनी को एक लाख 20 हजार 889 रुपये जुर्माना ठोका है।
वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे एसडीओ सुनील चंदेल और जेई नरेश वर्मा ने बाईपास पर हो रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लगी कंपनी के मजदूरों बिजली लाइन से डायरेक्ट कनेक्शन लेकर मशीनें चलाई थी।
इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने कंपनी को एक लाख 20 हजार 889 रुपये जुर्माना ठोका। संबंधित ठेकेदार ने जुर्माना राशि का भुगतान कर दिया है। एसडीओ सुनील चंदेल का कहना है कि औचक निरीक्षण के दौरान बाईपास पर निर्माण कार्य में लगी कंपनी के ठेकेदार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। संबंधित कंपनी ने बिजली लाइन से सीधा कनेक्शन लेकर मशीनरी चलाई हुई थी। बिजली चोरी करते पकड़े गई कंपनी को एक लाख 20 हजार 889 रुपये जुर्माना डाला है।