फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पर सातवीं के छात्र की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
खेलते हुए वर्दी गंदी होने पर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
शिक्षा खंड नादौन के अंतर्गत एक स्कूल के अध्यापक पर छात्र की पिटाई का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बच्चे के अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर स्कूल प्रशासन ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी को महज इसलिए पीटा गया कि वह खेल मैदान में धूल-मिट्टी में खेल रहा था। उससे उसकी वर्दी गंदी हुई। अभिभावकों का कहना है कि छात्र की पिटाई के बाद दूसरे कक्षा भी सहमे हुए हैं। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि वह छुट्टी में हैं। मामला उनके ध्यान में आ गया है। स्कूल आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उपमंडलाधिकारी नादौन अमित मेहरा ने कहा स्कूल में विद्यार्थी की पिटाई करना कानून अपराध है। इस मामले की छानबीन करवाई जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें