ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती डंगेहड़ा गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज निवासी बरनोह के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है।
पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार निवासी बरनोह शनिवार देर शाम साथ लगते डंगेहड़ा गांव में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक पंकज कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए, लेकिन पंकज की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।