फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जनवरी से लापता व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी तहसील मुख्यालय की सोमगाड़ पंचायत में 3 जनवरी से एक व्यक्ति लापता होने के बाद शनिवार रात 10 बजे जंगल में मृत मिला है। कंवर सिंह की पत्नी ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत थाना औट में दर्ज करवाई थी। परिजनों और ग्रामीणों की तलाशी के दौरान शनिवार शाम करीब 10 बजे कंवर सिंह का शव पलाहीधार के नीचे जंगल में मिला है। ग्रामीणों ने थाना औट में इसकी सूचना दी। रविवार को सुबह मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए जोनल अस्पताल भेज दिया है। उधर थाना प्रभारी थाना औट यशवंत कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। उधर, तहसीलदार बालीचौकी हरिचंद नलवा का कहना है कि परिजनों को प्रशासन ने फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें