फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले मेंं कोरोना के 57 नए मामले, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती

Sun, 09 Apr 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 382 पहुंच गई है। आरटीपीसीआर में 17 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 40 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल 331 सैंपल लिए गए। इसमें 118 आरटीपीसीआर और 331 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट में लिए गए। तीन कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सभी लोगों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया को भी बढ़ा दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कोरोना के कुल सक्रिय मामले 382 हो गए हैं। शनिवार को कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने जिला के सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना वजह घर से बाहर न जाने, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से गुरेज करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें