फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में शुरू हुआ नालियों और फुटपाथ का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी के लिए भूमिगत डाले जाएंगे पाइप
विज्ञापन


पक्की नाली पर ढाई फीट बनेगा पेवर ब्लॉक से रास्ता

लोक निर्माण विभाग की निशानदेही से दूर हुआ दुकानदारों का विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के व्यापारिक केंद्र भरेड़ी में नालियों और फुटपाथ के निर्माण का विवाद खत्म हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नालियों के निर्माण के लिए भूमि को चिह्नित करके कार्य को सुचारु रूप से शुरू करवा दिया। करीब 20 लाख की लागत से बस्सी से सरकाघाट वाया भरेड़ी सड़क पर बाजार में बनने वाली नालियों के निर्माण पर वीरवार को दुकानदारों ने विवाद खड़ा कर कार्य को बंद करवा दिया था। विवाद को खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को सड़क की निशानदेही करवाई, इससे सडक की जगह दुकानों के आसपास निकली है और दुकानदार नालियों के निर्माण के लिए मान गए।
विज्ञापन


भरेड़ी बाजार में सडक के तंग होने की वजह से वाहनों की जाम की समस्या रहती है और पैदल चलना भी मुश्किल होता है। इसलिए भरेड़ी बाजार के हनुमान चौक से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक सड़क के दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण होगा। पानी की निकासी के लिए सीमेंट के पाइप भूमिगत डाले जाएंगे। इसके अलावा नालियों पर करीब ढाई फीट पक्का पेवर ब्लॉक से पैदल चलने के लिए रास्ता बनेगा। लोक निर्माण भोरंज मंडल के अनुभाग जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा ने कहा कि विभाग ने सड़क की निशानदेही करवा कर दुकानदारों के विवाद को समाप्त कर दिया। जिन दुकानों के सामने सीमेंट के पैड बने हैं, वह उखाड़े जाएंगे। नालियों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पानी की निकासी के लिए नाली में सीमेंट के पाइप डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें