फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य सड़क पर फेंक दी निर्माण सामग्री, पूरा दिन बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर प्रत्येक रविवार फेंकी जा रही निर्माण कार्य सामग्री
सड़क पर सामग्री होने से वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही दिक्कत
बाजार में दुकानदार सड़क पर फेक रहे निर्माण सामग्री, हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय की मुख्य सड़कें रविवार के दिन निर्माण कार्य सामग्री का भंडारण क्षेत्र बनकर रह जाती हैं। प्रत्येक रविवार बाजार में दुकानदार भवन निर्माण कार्य को लेकर सड़कों को बंद कर देते हैं। इससे बाजार में आने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मुख्य बाजार हमीरपुर के गांधी चौक स्मारक से डंगक्वाली सड़क पर दुकानदारों ने भवन निर्माण कार्य के चलते पूरा दिन सड़क को बंद रखा। इससे वाहन चालकों और राहगीरों और स्वामी दयानंद चौक से होते हुए घूमकर आना पड़ा। इससे पूर्व भी दुकानदार भवन निर्माण कार्य के चलते सड़क को बंद कर चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई न होने से अब दुकानदार पुन: सड़क को बंद करने में लगे हुए हैं। शहरवासियों प्रकाश चंद सेन, अश्वनी शर्मा, कार्तिक राणा, शांति वर्मा, प्रदीप राणा आदि ने कहा कि बाजार में दुकानदार भवन निर्माण कार्य के चलते रविवार को मुख्य सड़क को बंद कर देते हैं। निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति लेना अनिवार्य है लेकिन दुकानदार कार्रवाई न होने से अपनी मर्जी के अनुसार सड़कों को बंद करने में लगे हुए हैं। सड़क पर निर्माण कार्य सामग्री फेंकने के लिए सड़क को पूरा बंद न करने के निर्देश नहीं होते हैं। सड़क पर वाहनों और राहगीरों को आवाजाही के लिए सड़क को आधा खुला रखना अनिवार्य हैष लेकिन शहर में इसके विपरीत कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ब्यान:
सड़क को बंद करने के बारे में किसी भी दुकानदार ने नगर परिषद ने अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे ताकि आगामी समय में बाजार में इस प्रकार से कार्य न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद हमीरपुर।

बाजार में मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद करना नियमों के विपरीत है। भवन निर्माण कार्य सामग्री फेंकने के लिए दुकानदारों ने किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजीत ठाकुर, एसडीएम हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें