फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्र के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
सुजानपुर शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालते हुए
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। केंद्र सरकार के खिलाफ सुजानपुर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर और हमीरपुर में हाथों में मोमबत्तियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर विश्राम गृह से होते हुए सुजानपुर बस स्टैंड तक मशाल जुलूस निकाला। राजेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रच रही है।
विज्ञापन

धन बल का प्रयोग करके सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित है। सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस सरकार उस व्यक्ति के मार्गदर्शन पर आगे बढ़ रही है, जो आम घर से निकला हुआ व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं। सरकार चलाने और प्रदेश को बुलंदी पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार जिंदाबाद और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें