अब तक दोनों स्वास्थ्य खंडों में 600 से अधिक लोग आ चुके हैं डायरिया की चपेट में
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी और भोरंज में शनिवार को 17 नए मामले डायरिया के सामने आए। 11 मामले टौणी देवी और छह मामले भोरंज में सामने आए। अब तक दोनों स्वास्थ्य खंडों में 600 से अधिक लोग डायरिया का चपेट में आ गए हैं। रोजाना डायरिया के नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को टौणी देवी के 12 पंचायतों के 27 गांवों में स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी रही। वहीं, भोरंज की पांच पंचायतों में भी स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग जारी रही। टौणी देवी में डायरिया फैलने का कारण दूषित पेयजल की सप्लाई बताया जा रहा है। ऐसे में लोगों में भी जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। इस बारे में सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि स्क्रीनिंग जारी है।