फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का विशाल सम्मेलन आज हमीरपुर में

विज्ञापन
conference of Joint Employees Federation in Hamirpur today
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि 27 फरवरी, रविवार को 11 बजे, टाउन हॉल हमीरपुर में हिमाचल संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बेनर तले वेतन विसंगतियों को लेकर सभी विभागों के कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

इसमें सभी निगमों/ बोर्डों और विभागों के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वेतन संशोधन में चल रही विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है और प्रदेश सरकार को इन वेतन विसंगतियों को शीघ्र दूर करना चाहिए। अन्यथा आंदोलन और तेज हो जाएगा। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संगठन द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि राज्य में वर्ष 2003 के बाद लगे सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के अधीन लाया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एक देश एक विधान की बात करते हैं यह तभी सत्यापित हो पाएगा, जब सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रणाली में लाया जाएगा। इस बारे में आज देश का माहौल बदल रहा है और कुछ राज्यों द्वारा अपने राज्य के कर्मचारियों को नई पेंशन समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर दी गई है। बहुत से राजनैतिक दलों ने पुरानी पेंशन को बहाल करना अपने चुनाव घोषणा पत्र में लिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में भी पुरानी पेंशन को बहाल कर कर्मचारियों के बीच में और कर्मचारी व सांसदों के बीच खड़े किए गए भेदभाव को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज रख रहे हैं और समूचा बिजली कर्मचारी का इस आंदोलन को पूरा समर्थन है। आंदोलन में उनके साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें