फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में शिशु लिंगानुपात 757 से बढ़कर 930 तक पहुंचा

विज्ञापन
एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा महिला और बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। एसडीएम राकेश शर्मा ने मिनी सचिवालय में दो अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और एक से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे क्लीन इंडिया अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। भोरंज उपमंडल की पात्र महिलाओं और बच्चों को भी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि भोरंज उपमंडल में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत अभी तक 98 लाख रुपये से अधिक धनराशि पात्र लोगों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। शगुन योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 31 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विधवा को पुनर्विवाह पर 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के पहले प्रसव पर जननी सुरक्षा योजना के तहत पांच हजार रुपये की राशि दी जा रही है। इनके अलावा अन्य योजनाओं से भी महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग की इन्हीं योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के चलते भोरंज उपमंडल के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। एसडीएम ने बताया कि वर्ष 2015 में भोरंज में शिशु लिंगानुपात 757 तक गिर गया था।
विज्ञापन

अब वर्ष 2021 में यह बढ़कर 930 तक पहुंच गया है। इसके बाद एसडीएम ने एक अन्य बैठक में क्लीन इंडिया अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभी तक इस अभियान के 25 दिनों के दौरान भोरंज उपमंडल में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक पेयजल स्रोतों और टैंकों की सफाई की गई है। इस अभियान में पंचायतीराज संस्थाएं, शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वयंसेवी संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं।
एसडीएम ने सभी अधिकारियों को इस अभियान को गति देने तथा प्लास्टिक का अधिक से अधिक कचरा एकत्रित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें