हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में एक नवविवाहिता ने उसके साथ मारपीट करने, उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। नवविवाहिता ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दी शिकायत में कहा है कि ये सभी उसके साथ मारपीट करते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से भी उसे तंग किया जा रहा है।
सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन इसके बाद से ही सभी इसके साथ मारपीट व तंग करने लग पड़े। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नवविवाहिता का मायका उपमंडल भोरंज में है, जबकि उसका ससुराल ऊना जिला में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।