फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में युवक से 40 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
40 grams of charas recovered from the youth in Badsar
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने एक युवक से 40 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना बड़सर की एक टीम वीरवार शाम को पैदल गश्त पर थी। इस दौरान गलू की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम रुक गया और उसने अपनी पेंट की जेब से कुछ चीज निकालकर सड़क के किनारे बनी नाली में फेंक दी।
विज्ञापन

वह तेज कदमों से दूसरी तरफ जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और जब उसके द्वारा फेंकी गई चीज को जांचा तो प्लास्टिक के अंदर से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछने पर उसने अपना नाम सुशील कुमार गांव व डाकघर घंगोट तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बताया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 11 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें