फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने लगाए लोनिवि की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लॉक युवा कांग्रेस हमीरपुर ने लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में फिर से गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। युकां ने प्रदेश सरकार और विजिलेंस समेत अन्य जांच एजेंसियों से भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष अश्विनी कुमार और जिला युवा इंटक अध्यक्ष अमित रजत ने बुधवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर में पिछले तीन महीनों से बिना टेंडर कार्य करवाकर चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना हुई है।
विज्ञापन

15 जून 2021 को युवा कांग्रेस ने इस संदर्भ में जिलाधीश हमीरपुर को लोक निर्माण विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता प्रांगण में लगाए डंगे के बारे में 23 जून 2021 को विभाग से आरटीआई 11 बिंदुओं के तहत जानकारी मांगी थी। इस डंगे का समस्त काम 22 जून 2021 से पहले ही खत्म हो चुका है। 45 दिन बाद तक जवाब न मिलने पर उच्चाधिकारी के समक्ष अपील की गई और उनके हस्तक्षेप के बाद 19 अगस्त 2021 को लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर ने आधी अधूरी और झूठी जानकारी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी। कांग्रेस नेताओं ने बताया गया कि जो काम पहले एग्जिक्यूट होना था, उसका टेंडर बाद में लगाया गया और बैलेंस वर्क का टेंडर पहले ही लगा दिया गया। एक ही नाम के दो टेंडर एक तीन लाख और दूसरा 3.87 लाख रुपये राशि के अवार्ड किए गए। जबकि, दोनों कार्य 22 जून 2021 को खत्म हो चुके थे। लेकिन, लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को वर्क परमिट सिविल सप्लाई से काम शुरू करने के लिए 3 अगस्त 2021 को 305 बैग सीमेंट और 22 जून 2021 को 235 बैग जारी करने के लिए दिया। उन्होंने पूछा कि यह 540 बैग काम शुरू करने के लिए कहां से आए और काम पूरा होने के बाद यह 540 बैग जोकि सिविल सप्लाई से दिलाए गए, वह कहां प्रयोग में लाए गए। इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हुई तो युवा कांग्रेस एवं युवा इंटक इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, पंकज मिन्हास, रेशव चोपड़ा, साहिल परवाह, रजत राणा और संजीव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें