फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में जन्माष्टमी पर पहली बार दिखाए जाएंगे मनमोहक दृश्य

विज्ञापन
सुजानपुर में जन्माष्टी की तैयारियां करते आयोजक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व को आकर्षण बनाने के लेकर युवा दिन-रात जुटे हुए हैं। पहली बार सुजानपुर में मनमोहक कलाकृतियां व दृश्य बनाकर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जाएगा। दृश्य में बाकायदा यमुना का बहता पानी तथा वासुदेव-देवकी का कारावास में बंधक बनाना दिखाया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर सुजानपुर में इस बार जन्माष्टमी पर्व पर बहती यमुना नदी में वासुदेव भगवान कृष्ण को टोकरी में बैठाकर यमुना पार करते हुए तथा वासुदेव देवकी का कारावास का दृश्य सहित कारावास के बाहर पहरेदार आदि को दर्शाने के लिए युवाओं ने मनमोहक कलाकृतियां बनाई हैं। इसके लिए मंदिर कमेटी के प्रधान श्रवण कुमार, पुरोहित आशुतोष शर्मा भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
युवाओं में दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, अमन कुमार, अमित इस दृश्य को दर्शाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। मंदिर में सैकड़ों की तादाद में जन्माष्टमी पर्व पर लोग माथा और पूजा अर्चना करने आते हैं। नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मंदिर में पहली बार इस मनमोहक कार्यक्रम को दर्शाया जा रहा है। युवा करीब एक सप्ताह पहले इसके सफल आयोजन को लेकर के जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें