फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध, घर में घुसा पानी

विज्ञापन
टकरू- बरोटा गांव में भारी बारिश के चलते घर में घुसा पानी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। नादौन से हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडप के पास शनिवार को दोपहर के समय अचानक पहाड़ी खिसकने से सड़क अवरुद्ध हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई भी वाहन सड़क मार्ग से नहीं गुजर रहा था। ग्राम पंचायत चौडू के टिकरू-बरोटा गांव में भारी बारिश के चलते एक घर में पानी घुस गया।
विज्ञापन

रमेश चंद अपने परिवार के साथ टिकरू बरोटा गांव में रहता है। कहा कि शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से अचानक उनके घर में पानी घुस गया। इससे उन्हें रात बाहर गुजारनी पड़ी। पानी इतनी ज्यादा मात्रा में था कि उनके हर कमरे में चार-चार फुट पानी भर गया। इससे सारी वस्तुएं और खाने-पीने का समान, राशन और घर लगाई गई आटा चक्की क्षतिग्रस्त हो गई। टिकरू-बरोटा से लछरूई तक निकाली गई सड़क में एक छोटी पुली का निर्माण किया गया था।
पुली से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए जगह छोटी होने के कारण पानी पुली से बाहर पूर्ण रूप से नहीं निकल पाया और घर में घुस गया। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अजय ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन की सूचना प्राप्त हुई है। सड़क में यदि वाहनों के आवाजाही में कोई दिक्कत होगी तो पहाड़ी के गिरे मलबे को शीघ्र ही मशीन लगाकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आवाजाही सुचारू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें