फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ में आदित्य और कोमल प्रथम

विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करतीं प्राचार्य और प्राध्य - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुरू हुई। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, रोहित वर्मा द्वितीय और कार्तिक तृतीय स्थान, पांच हजार मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, रोहित वर्मा द्वितीय और कुमार आलोक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दस हजार मीटर दौड़ में रोहित रांगड़ा प्रथम, कार्तिक द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान, 1500 मीटर दौड़ में आकाश कटोच प्रथम, रोहित द्वितीय और अक्षय तृतीय स्थान, चक्का फेंक में संजीव प्रथम, निखिल द्वितीय और वीरेंद्र तृतीय स्थान, जैवलिन थ्रो में प्रज्जवल रांगड़ा प्रथम, ललित ठाकुर द्वितीय और अंशुल तृतीय स्थान, हैमर थ्रो में आदित्य प्रथम, आयुष द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान, ट्रिपल जंप में कार्तिक प्रथम, हर्ष पठानिया द्वितीय और अंशुल तृतीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, तानिया द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान, पांच हजार मीटर दौड़ में मीनाक्षी प्रथम, नीतिका द्वितीय और काजल तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, रीना द्वितीय और सविता तृतीय स्थान, चक्का फेंक में रीता प्रथम, अंकिता द्वितीय और तानिया तृतीय स्थान, जैवलिन थ्रो में इंदु प्रथम, कोमल द्वितीय और तानिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने विजेता धावकों को पुरस्कार और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. मधुरस्वर मिश्रा, प्रो. सतीश सोनी, प्रो. सौरभ, प्रो. विकास, प्रो. मंजुला और राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें