भोटा में अतिक्रमण पर कार्रवाई करते नप के प्रतिनिधि और पुलिस।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा ने स्थानीय कस्बा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को औचक निरीक्षण किया। नगर परिषद के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। नगर परिषद ने दुकानदारों का सामान नालियों और सड़क से हटवाया और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
टीम में मौजूद प्रतिनिधियों और पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि इस बार दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अगर फिर से दुकानदारों ने सामान सड़क पर सजाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सामान को जब्त किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को मास्क लगाने की भी हिदायत दी।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा, राजेश कुमार, भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी सुरेश कुमार, हवलदार सुरजीत सिंह, नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सपना सोनी, पार्षद राजो देवी, वीना कुमारी, सुषमा, बलदेव धीमान, मनोनीत पार्षद, दीप कुमार, विनोद कतना, पवन दत्याल आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सपना सोनी ने कहा कि इस बार दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा गया। अगर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त किया जाएगा।