फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या के आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के ब्याड़ में हाथापाई के दौरान हुई छोटे भाई की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा, लेकिन यहां पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। यहां से शव को टांडा भेजा गया जहां पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। बड़सर की ननावां पंचायत के गांव ब्याड़ में सगे भाइयों के बीच बाथरूम बनाने को लेकर हुए भूमि विवाद में एक भाई की मौत हो गई। हत्या के आरोप में मृतक के दो भाइयों, एक भाभी और भाई की बेटी और दामाद के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज हुआ है। डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि कोर्ट ने पांचों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें