फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में दर्जी की दुकान में लगी आग, करवाचौथ को आए 200 से अधिक सूट जले

विज्ञापन
सुजानपुर में दर्जी की दुकान में लगी आग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर नौ में बुधवार रात को एक दर्जी की दुकान जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में दर्जी को तो नुकसान हुआ ही है, साथ ही करवाचौथ के लिए महिलाओं ने सिलाई के लिए छोड़े सूट भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। 200 से अधिक सूट जल गए हैं। जिससे सुहागिनों को भी करवाचौथ को अब सूट की चिंता सताने लगी है। उधर, पीड़ित दुकानदार को भी लाखों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुजानपुर मुख्य बाजार की जैन मार्केट में बुधवार रात को दर्जी की दुकान से लोगों ने धुआं उठते देखा। देखते ही देखते यहां से आग की लपटें निकलने लगीं। आग देख अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखे सूट जलकर राख हो गए।
अधिकतर सूट करवाचौथ व्रत के थे। वार्ड नंबर नौ के पार्षद मनीष गुप्ता ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बारे में सूचना मिली तो वह तुरंत वहां पहुंचे तथा प्रभावित दुकानदार को 11 हजार की आर्थिक मदद करने के साथ ही अन्य सहायता को लेकर भी आश्वासन दिया। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें