हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के कोहलीं गांव में पुलिस ने कार सवार एक प्रवासी युवक से 7.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।
पुलिस थाना सदर की एक टीम बुधवार देर शाम हमीरपुर भोटा रोड पर गांव कोहलीं के पास यातायात चेकिंग और गश्त पर थी। इस दौरान भोटा की ओर से हमीरपुर की ओर आ रहे एक कार चालक को जब यातायात जांच के लिए रोका तो वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गया।
शक होने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 7.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रीतम वैद्य (28) पुत्र ओमपाल निवासी गांव नंदपुर डाकघर रामपुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद