फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल के कारण कारोबार ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल से बुधवार को जिलाभर में विभिन्न बैंक शाखाओं के बंद रहने के चलते कोई वित्तीय लेन-देन नहीं हो पाया। इससे उपभोक्ताओं को निराश होकर अपने घर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं को रुपये जमा करवाने और बैंक ड्राफ्ट बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, 25 दिसंबर को भी क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण बैंकों में कोई लेन देने नहीं हो पाया है। इससे लोगों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक बंद होने से लोगों को पैसे निकालने के लिए एटीएम का रुख करना पड़ा, लेकिन इसमें कई एटीएम कैशलेस निकले। यूको बैंक अधिकारी संघ के सलाहकार कमेटी के वाइस चेयरमैन रविंद्र कुमार शर्मा और महासचिव राकेश वर्मा ने कहा कि यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई। इसमें नौ यूनियनें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों में तैनात कर्मचारियों को उनके कार्य के मुताबिक वेतन नहीं मिल रहा है। क्योंकि उनका वेतन बाकी कर्मचारियों के मुकाबले काफी कम कर दिया गया है। बैंक में आने का समय है, लेकिन जाने का नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन को भी नहीं दिया जा रहा है। इसलिए बैंकों की यूनियनों ने बुधवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। रविंद्र ने कहा कि जब सरकार बैंकों के माध्यम से ही सारी स्कीमें लागू करवा रही है तो बैंक वालों के वेतन बढ़ाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होना चाहिए और एक सम्मानजनक वेतन वृद्धि उन्हें मिलनी चाहिए। इसके वे हकदार हैं। इस मौके पर प्रताप कौशल, विकास वर्मा, विजय धीमान, कंजन भाटिया, रजनीश कुमारी, पंकज, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें