फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद दो छात्र गुटों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत ऐतिहासिक चौगान में सुजानपुर कॉलेज के दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। जिसके बाद कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मामूली कहासुनी को लेकर करीब दर्जनभर छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी दो छात्र गुटों में झड़प हुई थी। इसके चलते बुधवार को भी छात्रों में झड़प हो गई। इस झड़प में कई छात्रों को चोटें आई हैं। जिन का मेडिकल करवाया गया है। थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल ने कहा कि दोपहर करीब 2 बजे सुजानपुर मैदान में कुछ युवकों के आपस में उलझने की सूचना मिली। जिसके चलते सुजानपुर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ युवक एक-दूसरे से लड़ाई कर रहे थे। यह युवक सुजानपुर शहर और उपमंडल की कुछ पंचायतों के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। झगड़ने वाले युवक सुजानपुर महाविद्यालय के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें