फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राकेश होंगे डीसी हमीरपुर, कदम का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर के पद पर सेवाएं देने वाले आईएएस अधिकारी संदीप कदम का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति को जिलाधीश हमीरपुर लगाया गया है। प्रजापति को सूबे में सबसे पहले सितंबर 2014 में कांगड़ा जिला के अंतर्गत बीडीओ नूरपुर लगाया गया था। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2015 में एसडीएम नूरपुर और उसके बाद नवंबर 2016 में एडीसी शिमला लगाया गया। हमीरपुर जिला पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला है।
विज्ञापन

इसके चलते उपायुक्त हमीरपुर के पद पर रहने वाले अधिकारी की जिम्मेवारी अन्य जिलों से थोड़ी अधिक रहती है। वहीं संदीप कदम को प्रदेश भाजपा सरकार ने उपायुक्त हमीरपुर के पद से हटाकर हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग शिमला के निदेशक पद पर भेजा है। उनके पास सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। संदीप कदम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कदम हमीरपुर के अलावा जिला मंडी और चंबा में भी उपायुक्त के पद पर बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। विधानसभा चुनावों से पहले 21 सितंबर को ही प्रदेश सरकार ने उन्हें उपायुक्त मंडी से ट्रांसफर कर उपायुक्त हमीरपुर के पद पर भेजा था। हमीरपुर में साढ़े तीन महीने के सेवाकाल में उन्होंने हर व्यक्ति से संपर्क रखा और सभी से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए लोगों की समस्याएं निपटाईं। उन्होंने जिला में स्वीप कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया, जिसके चलते जिला में इस बारे विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशतता में बढ़ोतरी हुई है। साल 2012 के विस चुनाव में 69.23 फीसदी मतदान हुआ था। जो इस बार बढ़कर 69.51 फीसदी पहुंचा है। साल 2012 के चुनावों की तुलना में इस बार .28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें