फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर के छात्र समेत जिले में 30 पॉजिटिव, दो की मौत

विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों के इंतजार में लगी भीड़। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर के एक विद्यार्थी समेत तीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, कोरोना के कारण दूसरे दिन भी दो बुजुर्गों की मौत हुई है। संक्रमित पाए गए लोगों में 28 रैपिड एंटीजन टेस्ट और दो लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 666 सैंपल लिए गए। जिनमें से 28 पॉजिटिव पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर में जांचे गए 177 में से दो सैंपल पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

जिला में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए उपायुक्त देवश्वेता बनिक के निर्देशानुसार जिले के सभी उपमंडलों में प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को स्कूलों में जाकर बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया।
एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा, एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया और तहसीलदार बिझड़ी ने अपने अपने क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों से कोरोना संबंधी नियमों एवं सावधानियों का पालन करने का आह्वान किया। वहीं, शनिवार को कोरोना संक्रमण से उपमंडल भोरंज के पिदड़ता गांव के 77 वर्षीय वृद्ध और बलद्वाड़ा के समैला के साथ लगते मत्याकाह गांव के 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। यह वृद्ध मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में में मृत ही लाया गया था।
विज्ञापन

दो भाइयों का एक ही दिन हुआ अंतिम संस्कार
भोरंज (हमीरपुर)। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले उपमंडल भोरंज के पिदड़ता गांव के 77 वर्षीय वृद्ध के बड़े भाई का आकस्मिक देहांत भी शुक्रवार शाम को ही हुआ। शनिवार को दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही किया गया। वृद्ध पंचायत के पूर्व प्रधान रहे हैं। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ ग्रामीणों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें