फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सर्द सीजन में रोपे जाएंगे 25 हजार पौधेइस सर्द सीजन में रोपे जाएंगे 25 हजार फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इस सर्द सीजन में उद्यान विभाग बागवानों को 25 हजार के करीब फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगा। विभाग ने इन पौधों की मांग भेज दी है। जनवरी माह तक इन पौधों का आवंटन हो जाएगा। इस बार भी बागवानों को अमरूद, सेब, अनार, कीवी, नाशपाती आदि के पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिले में बागवान फलदार पौधे लगाने में काफी रुचि दिखा रहे हैं और तरह तरह के पौधे अपने बगीचों में रोप रहे हैं। यह पौधे बागवानों को अन्य नर्सरियों की कीमतों की अपेक्षा कम मूल्य पर उपलब्ध करवाए जाते हैं और पौधे भी ठीक होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, बागवानों की मांग को देखते हुए इस बार भी कीवी के पौधों की मांग की गई है। गत वर्ष कीवी के पौधे हाथों हाथ बिक गए थे। बागवानों की कीवी के पौधों की मांग को देखते हुए इस बार भी इस फल के पौधों की मांग की गई है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामलाल संधु ने कहा कि इस सर्द मौसम के लिए पौधों की मांग कर दी गई है। जैसे ही पौधों की खेप पहुंचेगी, बागवानों को पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधों की कीमतें शिमला से ही निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें