बताया जा रहा है कि अनुराग ठाकुर पत्नी और दो बेटों के साथ दिवाली मनाने अपने घर समीरपुर आए थे। त्योहार मनाने के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे वह परिवार सहित दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन हमीरपुर के हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क के समीप एनएच से गुजरने के बाद उनके पीछे चल रहे एक दर्जन सरकारी गाड़ियों के काफिले में अचानक कुछ कुत्ते आ गए।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में कुत्ते घुसने से गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे तीन जवान घायल हो गए हैं। अनुराग ठाकुर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। यह हादसा शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर चिल्ड्रन पार्क के समीप हुआ है। तीनों घायल जवानों को डॉ. आरके मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अनुराग ठाकुर पत्नी और दो बेटों के साथ दिवाली मनाने अपने घर समीरपुर आए थे। त्योहार मनाने के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे वह परिवार सहित दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
लेकिन हमीरपुर के हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क के समीप एनएच से गुजरने के बाद उनके पीछे चल रहे एक दर्जन सरकारी गाड़ियों के काफिले में अचानक कुछ कुत्ते आ गए। आगे चल रहे वाहन ने जैसे ही ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे दो अन्य वाहन उससे टकरा गए। दो गाड़ियों में पुलिस के जवान सवार थे। इस हादसे में पुलिस जवान दीप कुमार, पवन कुमार और अश्वनी कुमार घायल हुए हैं। सरकारी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रहे वाहन शनिवार सुबह चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। जिस कारण तीन पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। काफिले के आगे कुत्ते आ गए, जिन्हें बचाते हुए वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।