फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ोली गांव में बाइक दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
भड़ोली चौक पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। एनएच नादौन ज्वालामुखी पर ब्यास पुल के निकट भड़ोली गांव में एक बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान अंशुल (23) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव लुथान के तौर पर हुई है। अंशुल अपनी बाइक पर सवार होकर दिवाली की रात घर में पूजा करने के बाद भड़ोली गांव की ओर गया था। वापस आते हुए एक तीखे मोड़ पर बाइक स्किड होने पर वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

रात के समय हुई इस दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब किसी राह चलते व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े अंशुल के शव को देखा। तब स्थानीय लोगों ने ज्वालाजी थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ज्वालामुखी जीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें