फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आयुष्मान, हिमकेयर कार्ड के लाभ के लिए भटकने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मरीजों के तीमारदारों को आयुष्मान और हिमकेयर कार्डों का लाभ लेने के अस्पताल में भटकने की जरूरत नहीं है। वार्ड में उपचाराधीन मरीज की दवाइयां अस्पताल का कर्मचारी संबंधित मेडिकल स्टोर से स्वयं लाकर मरीज के वार्ड तक पहुंचाएगा। वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर भी मरीज की दवाइयां यही कर्मचारी तीमारदारों तक पहुंचाएगा। इसके अलावा अस्पताल के 216 नंबर कमरे में 24 घंटे इन कार्डों के पंजीकरण, खुलने व बंद होने की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन

चाहे रात हो या दिन जब भी मरीज अस्पताल में आता है और कार्ड का लाभ उपचार के लिए लेना चाहता है, उसे उसके कार्ड को उसी समय खोला जाता है। हालांकि, पूर्व में यह कार्ड सिर्फ दिन के समय ही खुलता था। वहीं, पूर्व में तीमारदारों को दवाइयां भी स्वयं जाकर ही मेडिकल स्टोर से लानी पड़ती थी। अब दोनों कार्ड योजनाओं के तहत मरीजों को अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
जिले के लोग इन कार्डों के तहत एक माह में करीब सात से दस लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अस्पताल में तीन मरीजों के घुटनों के ट्रांसप्लांट भी आयुष्मान योजना के तहत हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि इन कार्डों के तहत 24 घंटे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। अस्पताल का कर्मचारी दवाइयां लाता है। मरीज के डिस्चार्ज होते ही कार्ड बंद भी हो जाता है। पूर्व में तीमारदारों को कार्ड बंद करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें