23 more people including five children turned out to be corona infected in the district
हमीरपुर। जिले में रविवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें 18 आरटीपीसीआर, जबकि पांच रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 18 साल से कम उम्र के पांच बच्चे शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 311 सैंपल लिए गए। जिनमें से पांच पॉजिटिव निकले हैं। गांव ताल में तीन लोग 46 वर्षीय व्यक्ति, 17 तथा 19 वर्षीय दो युवक संक्रमित पाए गए हैं।
इनके अलावा डेरा परोल की 16 वर्षीय लड़की और मंडी जिले की संधोल तहसील के गांव टकरेड़ के 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, आरटीपीसीआर में बड़सर खंड की 16 वर्षीय किशोरी, 48 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बच्ची, 80 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय किशोरी, 51 वर्षीय व्यक्ति, खंड टौणी देवी की 20 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर खंड का 22 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय महिला, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का 28 वर्षीय चिकित्सक, 27 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक संक्रमित निकले हैं।