फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आट्या -पाट्या खेल में धांधली होने पर भड़के खिलाड़ी, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते भरेड़ी कस्बे में आयोजित आट्य पाट्या खेल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम ने धांधली होने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में टीम सदस्यों और बिलासपुर संघ के पदाधिकारियों ने भरेड़ी बाजार में नारेबाजी की। भरेड़ी में आट्या पाट्या खेल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता चल रही है।
विज्ञापन

इसमें बिलासपुर की लड़कों और लड़कियों की अंडर-14 और अंडर-19 में चारों टीमें फाइनल में पहुंच गई थीं। जिला अट्या पाट्या बिलासपुर संघ के महासचिव रूप लाल पॉल ने कहा कि अभी एक ही फाइनल मैच हुआ था। इसमें भेदभाव होने पर बिलासपुर जिले ने पूरी प्रतियोगिता को बीच में ही विरोध करते हुए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की लड़के और लड़कियों की टीम सभी लीग मैच जीत कर चारों स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद बिलासपुर टीम ने भरेड़ी हनुमान चौक से बस स्टैंड तक रैली निकाली और नारेबाजी की। इस मौके पर बिलासपुर के खिलाड़ी, बिलासपुर आट्या पाट्या खेल संघ के प्रधान हरदयाल ठाकुर, उपाध्यक्ष अशोक आदि मौजूद रहे। उधर इस बारे में आयोजक और जिला आट्या-पाट्या की उपाध्यक्ष नीलम अरोड़ा का कहना है कि आयोजकों ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया था, जिस पर बिलासपुर की टीम भड़क कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें