फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसूई में सर्पदंश से 21 वर्षीय बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
21-year-old Bihar youth dies of snakebite in Ghansui
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करेर के घनसूई गांव में सर्पदंश से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शिव कुमार बिहार का रहने वाला था और घनसूई में अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहता था। सोमवार रात को वह अपने किराये के कमरे में सोया था तो करीब दो बजे उसे सर्पदंश हुआ।
विज्ञापन

पता चलने पर युवक को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शिव कुमार मजदूरी करता था और गरीब परिवार से संबंधित था। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें