फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में ड्यूटी दे रहे निगम के चालक और परिचालक : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सुभाष चंद वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी चालक और परिचालक तनाव में ड्यूटी दे रहे हैं। चालकों और परिचालकों को 11 महीने बीत जाने के बाद भी नाइट ओवर टाइम का भुगतान और डीए भी नहीं मिला है। कर्मचारियों के बच्चों को स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी है। अधिकतर चालक और परिचालक अनुबंध पर हैं। जिनका वेतन मजदूरों से भी कम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का जो डीए रुका है, उसके लिए पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि बाली ने निगम को कर्जदार बना दिया है।
विज्ञापन

निगम को जो भी आमदन हो रही है वह कर्ज को भरने में जा रही है। कर्मचारियों के हित के लिए अकेला शंकर सिंह ठाकुर ही न्यायालय की लड़ाई लड़ता रहा। कुछ स्वयंभू कर्मचारी नेता अपने आप तक ही सीमित हैं। 14 जून 2016 को जो पैसा जेसीसी को इकट्ठा हुआ था वह शंकर सिंह के नाम पर ही इकट्ठा हुआ था। स्वयंभू नेताओं ने 1.45 लाख रुपये इकट्ठे किए और अपने बैंक खाते में जमा करवा दिए। अब इस पैसे को निकालने की बारी आ गई है, जिसका हमीरपुर डिपो परिवहन मजदूर संघ के प्रधान राजेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान रिखी राम, संगठन मंत्री सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष शेर सिंह और नरेश कुमार ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें