फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में खुले में फेंका कूड़ा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। जाहू पंचायत में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिलाधीश राकेश प्रजापति, एसडीएम भोरंज विजय कुमार और बीडीओ कीर्ति चंदेल के आदेशों पर पंचायत के पदाधिकारियों ने पूरी तरह अमल करना शुरू कर दिया है। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ जाहू पंचायत प्रतिनिधि सख्त हो गए हैं। पंचायत में बाजार के साथ लगते घरों का कूड़ा-कचरा नवनिर्मित डंपिंग साइट में ही फेंकने के फरमान जारी किए हैं। पंचायत के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पंचायत अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। पांच दिन पहले भोरंज एसडीएम और बीडीओ ने जाहू बाजार, बस स्टैंड और डंपिंग साइट का दौरा करके पंचायत के पदाधिकारियों को गंदगी फैलाने वालों को जुर्माना करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर पंचायत प्रधान राजू और उपप्रधान चमन लाल ने सभी वार्ड प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है। प्रशासन और पंचायत के सख्त आदेशों के बाद जाहू में पहली बार संपूर्ण स्वच्छता अभियान का असर दिखने लगा है। दूसरी ओर जाहू में सड़क के किनारे पीने के पानी के लिए डाली गई पाइपों को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। एसडीएम विजय कुमार का कहना है कि उपायुक्त के आदेशों के अनुसार जाहू में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पंचायत प्रधान राजू का कहना है कि अब कूड़ा-कचरा डंपिंग साइट में ही फेंका जाएगा। अगर खुले में किसी ने कूड़ा-कचरा फेंका तो उसके खिलाफ पंचायती अधिनियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें