फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज में मरम्मत को खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के लिए गैराज में खड़ी कार में लगी आग
विज्ञापन

आग से एक अन्य कार को भी पहुंचा नुकसान
मालिक ने पुलिस में दी सूचना, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ते जलाड़ी गांव में एक मोटर गैराज में मरम्मत के लिए खड़ी कार में मंगलवार रात को अचानक आग लग गई। आग से कार जल गई और एक अन्य कार को चपेट में ले लिया। गैराज मालिक ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गैराज के मालिक नमेश कुमार ने कहा कि हर रोज की तरह वह मंगलवार को भी गैराज बंद करके शाम के समय अपने घर चला गया, परंतु रात को करीब पौने ग्यारह बजे किसी ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी गैराज में खड़ी एक कार में आग लग गई है। सूचना पर उसने पड़ोसी चंद्र मान परमार को सहायता के लिए कहा। जिन्होंने अन्य लोगों की मदद से मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। नमेश ने बताया कि रिपेयर के लिए आई इस कार के बोनेट में आग लगी। हैरानी की बात तो यह है कि इस कार के बोनेट के अंदर की बैटरी और अन्य जरूरी पुर्जे रिपेयर के लिए निकाले हुए थे, परंतु फिर भी अपने आप आग कैसे लग सकती है, ऐसे सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि पुलिस ने मौका पर पहुंच कर छानबीन की है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें