फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नृत्य... प्रस्तुत कर बच्चों ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर विधायक कमलेश कुमारी का बच्चों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। मनमोहक डांडिया नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य नंद लाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, कविता, एकल गीत, पंजाबी बोलियां, भक्ति गीत आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11000 रुपये देने की घोषणा की और साथ ही जो मांग स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य ने रखी, उसको पूरा करवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह अपने माता-पिता, गुरुजनों का मान सम्मान करें। इस अवसर पर भोरंज भाजपा मंडल के महामंत्री अशोक ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, अंकित शर्मा, राजेश कुमार, मनुपाल शर्मा, विशाल सोनी, दिनेश ठाकुर, संजय कुमार, प्रीतम सिंह, अनीता ठाकुर, अंजू ठाकुर, नरेश ठाकुर, राज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें