फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1601 अभ्यर्थियों ने दी एचएएस की परीक्षा

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में एचएएस की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं के 18 पदों को भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला हमीरपुर में इसके लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो सत्र में आयोजित हुई। सुबह दस से लेकर 12 बजे तक तथा शाम को दो से लेकर चार बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कोई अभ्यर्थी नकल न कर पाए, इसके लिए प्रत्येक परीक्षा भवन में जैमर लगाए गए। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन परीक्षा हाल के बाहर ही स्विच ऑफ करवा रखवा दिए गए थे। जिले के दस परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के लिए 2693 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। जिसमें से महज 1601 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1093 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी चौहान ने कहा कि एचएसएस परीक्षा के लिए हमीरपुर में बाल स्कूल हमीरपुर, राजकीय कन्या विद्यालय हमीरपुर, डिग्री कालेज हमीरपुर- सेंटर एक व दो, बहुतकनीकी संस्थान बडू, द मैग्नेट स्कूल हमीरपुर, गौतम कॉलेज हमीरपुर- सेंटर एक व सेंटर दो, हमीरपुर पब्लिक स्कूल तथा हिम अकादमी हीरानगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बाल स्कूल में 300 में से 182, कन्या स्कूल में 200 में से 115, डिग्री कालेज सेंटर-एक में 200 में से 125, डिग्री कॉलेज सेंटर-दो में 200 में से 114, बहुतकनीकी संस्था बडू में 110 में से 54, द मैग्नेट स्कूल हमीरपुर में 265 में से 161, गौतम कॉलेज सेंटर-एक में 400 में से 243, गौतम कॉलेज सेंटर- दो में 348 में से 220, हमीरपुर पब्लिक स्कूल में 400 में से 240 तथा हिम अकादमी में 270 में से 147 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। लिखित परीक्षा में 1601 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1093 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो चरणों में शांतिपूर्वक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें