फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 लोग निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को 16 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में पांच और आरटीपीसीआर में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 35 सैंपल लिए गए। जिनमें से पांच पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

वहीं, 11 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल संक्रमित 22830 हो गए हैं। इनमें से 22111 ठीक हो गए हैं, जबकि 398 एक्टिव केस हैं। 320 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें