फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण पर आस्था भारी, 15 हजार ने बाबा के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ी भक्तों की भीड़। इस दौरान कोविड नियमों का भी पालन नहीं हो - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। करीब दो माह बाद बाबा की नगरी में रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इससे पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण कम ही संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंच रहे थे। अब जैसे ही संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है, बाबा के भक्त बड़ी संख्या में दियोटसिद्ध पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और वाहनों की अधिक संख्या के कारण दियोटसिद्ध में पौना घंटा तक जाम लगा रहा। श्रद्धालु सुबह ही कतारों में खड़े हो गए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। हालांकि, इस दौरान कोविड प्रोटोकाल की भी अवहेलना हुई और श्रद्धालुओं ने नियमों की अवहेलना कर भीड़ और बिना मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश किया।
पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। इस दौरान प्रशासन के सारे प्रबंधों की भी हवा निकल गई। जिस तरह से श्रद्धालु लाइनों में लगे थे उससे न तो कोविड नियमों का पालन हुआ और न ही समय पर बाबा के दर्शन हो पाए। इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा का कहना है कि न्यास प्रबंधन का यही प्रयास रहता है कि जितने श्रद्धालु रविवार के दिन पहुंचे होते हैं, सभी को दर्शन करवाए जाएं। रविवार को पिछले दो माह के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें