Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि हार गांव के 95 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 450 सैंपल लिए गए। इनमें से आठ पॉजिटिव निकले।
इनके अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट में भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से कोरोना संक्रमण के प्रति एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मास्क का प्रयोग करने, हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके सभी लोग 84 दिन की अवधि के बाद नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में स्थापित टीकाकरण केंद्रों के अलावा मोबाइल टीमें भी फील्ड में जाकर वैक्सीनेशन कर रही हैं।