हमीरपुर के बडू मैदान में चल रही वन रक्षक भर्ती में हाई जंप लगाता अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। वन विभाग के हमीरपुर सर्कल के तहत वन रक्षकों की भर्ती के चौथे दिन 106 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले तीन दिन में 305 अभ्यर्थियों ने यह पहली बाधा पार कर ली है। अब चार दिनों में 411 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है।
21 सितंबर को पहले दिन 625 अभ्यर्थियों में से 55 अभ्यर्थियों, 22 सितंबर को दूसरे दिन 925 अभ्यर्थियों में से 127 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। तीसरे दिन वीरवार को बारिश के कारण ग्राउंड टेस्ट का आयोजन नहीं हो पाया। शुक्रवार को 925 अभ्यर्थियों में से 123 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की। शनिवार को 925 में से 106 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की। उधर, वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर ने बताया कि अभी तक 411 अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट पास कर चुके हैं।