समझने के साथ आई कांटेक्ट करने के बाद भी जवाब नहीं देते
समझने के साथ आई कांटेक्ट करने के बाद भी जवाब नहीं देते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगामी दिनों में अभिभावकों को बच्चों में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान होना पड़ेगा। आमतौर पर एकल परिवार और कामकाज में व्यस्त माता-पिता के कारण ऐसा हो रहा है। इससे बच्चा शांत तो होता है, लेकिन भविष्य में कई गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में भी आ रहा है। लगातार मोबाइल देखने से बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ जाता है।
मोबाइल में घंटों रहने से बच्चों की जीवनशैली खत्म होती जा रही
मोबाइल में घंटों रहने से बच्चों की जीवनशैली खत्म होती जा रही है। शारीरिक खेलकूद कम होने के कारण बच्चों का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो रहा है, जिससे कम उम्र में ही मोटापा और भविष्य में मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी गैर संचारी बीमारियां हो रही हैं। बेहद करीब से लगातार मोबाइल की नीली रोशनी (ब्लू लाइट) देखने से नन्हे बच्चों में मायोपिया यानी निकट दृष्टि दोष और आंखों में सूखेपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्क्रीन देखते हुए खाना खाने के कारण बच्चों को स्वाद का भी पता नहीं चल प रहा।
मोबाइल से एकतरफा हो रहा संवाद
जन्म के शुरुआती वर्ष बच्चे के मस्तिष्क के तीव्र विकास का समय होते हैं। जब माता-पिता बच्चे से सीधे बात करने के बजाय उन्हें मोबाइल पकड़ा देते हैं, तो बच्चा केवल एकतरफा संवाद (स्क्रीन से आने वाली आवाजें और दृश्य) देखता है। इससे बच्चों के संज्ञानात्मक (दिमागी) विकास में बाधा आती है, बोलने में देरीख् चिड़चिड़ापन होता है और नींद भी बाधित हो रही है।
बच्चों को मोबाइल फोन से बचाने के लिए कम उम्र में जीरो स्क्रीन टाइम कर दें। खाना खिलाते हुए बच्चों से बातचीत करें, ताकि संवाद भी बने। ब बच्चों को व्यस्त रखने के लिए फोन के बजाय खिलौने, चित्रों वाली किताबें दें और उन्हें कहानियां सुनाएं।-डॉ. अमित सचदेवा, सहायक प्रोफेसर, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग