नियमित करनी होगी निगरानी
इस व्यवस्था का उद्देश्य शिक्षकों की कमी से प्रभावित कॉलेजों में पढ़ाई को नियमित रखना और विद्यार्थियों का निर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूरा करवाना है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की सेवाएं साझा करते समय उनके मूल कॉलेज के कार्यभार और उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। दूसरे कॉलेज में पढ़ाने के कारण उनके अपने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। क्लस्टर प्रिंसिपलों को इस व्यवस्था की नियमित निगरानी करनी होगी। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का शैक्षणिक नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए किए गए प्रबंधों की अनुपालन रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। रिपोर्ट में संबंधित कॉलेजों और दूसरे संस्थानों में भेजे गए शिक्षकों का विषयवार विवरण देना अनिवार्य होगा। निदेशालय ने यह रिपोर्ट सूचना और रिकॉर्ड के उद्देश्य से मांगी है।