फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खूंखार तेंदुए से भिड़ गई महिला

Sat, 14 Dec 2013 04:31 PM IST
अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन में जाबली के गाही वार्ड में एक महिला जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। हाथ में पकड़ी दराटी से उसने तेंदुए को कुछ देर तक उलझाए रखा।
विज्ञापन


तेंदुआ महिला के गले पर झपट्टा मारने की कोशिश करता रहा, इतने में ग्रामीण वहां पहुंच गए और तेंदुआ भाग गया। हादसे में महिला के गले में खरोंचें आई हैं। ईएसआई डिस्पेंसरी में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ग्राम पंचायत प्रधान जाबली प्रधान गणेश दत्त ने बताया कि गाही निवासी सीमा देवी (55) खेतों में घास काट रही थी। अचानक उस पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुए ने महिला की गर्दन पर झपट्टा मारा।
विज्ञापन


पढ़ें, रेव पार्टियों में नशा देकर युवतियों से रेप

घायल होने के बावजूद महिला ने साहस का परिचय दिखाते हुए साथ में पड़ी दराटी पकड़ ली और तेंदुए से भिड़ गई। इतने में ही ग्रामीण वहां पहुंचे और महिला ने संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक फैला रखा है। उन्होंने प्रशासन से इस संदर्भ में कदम उठाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें