फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: डीएसपी विजय कुमार ने पुलिस की ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में जीता व्यक्तिगत पदक

Thu, 26 Mar 2026 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 डीएसपी एवं ओलंपिक पदक विजय कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता में व्यक्तिगत पदक जीतकर एक बार फिर राज्य और पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। 
विज्ञापन
डीएसपी विजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी विजय कुमार ने एक बार फिर नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता (एआईपीडीएम) 2025–26 में व्यक्तिगत श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 30 मार्च 2026 तक सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर गुरुग्राम में चल रही है। विजय कुमार ने पिस्टल, रिवॉल्वर इवेंट – 50 यार्ड्स प्रोन (एसएनएपी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन स्पर्धा में बिना सहारे दोनों हाथों से निशाना साधते हुए उन्होंने अपनी सटीकता और निरंतरता का शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले महीने इंदौर में ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग (स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता में भी उन्होंने दो कांस्य पदक जीते थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके विजय कुमार कॉमनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बता दें, विजय कुमार एक जाने-माने अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का गौरव के साथ प्रतिनिधित्व किया है। इन खेलों में उन्होंने पिस्टल शूटिंग में एक ओलंपिक पदक भी जीता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें