फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM Sukhu Birthday: नाटी की तान पर झूमे मुख्यमंत्री, ओकओवर में ड्रोन से हुई फूलों की बारिश

Thu, 26 Mar 2026 05:22 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को अपने 62वें जन्मदिन पर शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में समर्थकों के साथ नाटी डाली। इस दौरान ड्रोन से फूलों की बारिश भी हुई। मुख्यमंत्री ने पत्नी कमलेश ठाकुर और समर्थकों सहित 62 किलो का चार मंजिला केक काटा। चिनार का पौधा रोपकर हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया।

विज्ञापन




इस दौरान ओकओवर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पांरपरिक वाद्य यंत्रों की तान पर सुबह से देर शाम तक नाटियों का दौर चला। कांग्रेस नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और आम जनता ने सीएम को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को बधाई संदेश दिए। सीएम सुक्खू ने जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सभी का आभार जताया।

कुछ और कड़े फैसले होंगे, बिजली सस्ती होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई-अगस्त से बहुत तेजी से प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आने वाले समय में कुछ और कठिन फैसले होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिजली बोर्ड को अपने खजाने से 2500 करोड़ सब्सिडी के लिए देती थी। सरकार ने इस व्यवस्था में सुधार लाया है। अब 1200 करोड़ की सब्सिडी बिजली बोर्ड को सरकारी खजाने से जाती है। इस खर्च को 800 से 1000 करोड़ रुपये पहुंचाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में बिजली और सस्ती होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 18 महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की। प्रत्येक लाभार्थी को 3 लाख रुपये की सहायता में से पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये प्रदान किए गए, जिससे उनके घर बनाने का सपना साकार होगा।  मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस और राज्य युवा इकाइयों द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में रक्तदान शिविर और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें